
मढ़ौरा/मांझी/अमनौर (सारण) : साइबर अपराधियों ने ने कई बीएलओ को राशि खाते में भेजने का झांसा देकर बैंक खातों से राशि उड़ा ली.इसको लेकर स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ में हरकम्प है.मिली जानकारी के अनुसार वुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहुरापट्टी के शिक्षक व मतदान केंद्र संख्या 134 के बीएलओ अकबर अली के खाते से 36 हजार और नव सृजित विद्यालय चकदरा टोले ओलहनपुर के शिक्षक रविशंकर उपाध्याय के खाते से नौ हजार नौ सौ की राशि वुधवार को साइबर अपराधियों ने निकाल ली.जबकि दो दिन पहले 20 जनवरी को मध्य विद्यालय भुवालपुर के शिक्षक शशि कुमार के खाते से भी नौ हजार नौ सौ की राशि उड़ा दी है. इसको लेकर बीएलओ अभिमन्यु कुमार सिंह और शकिलूरहमान सिद्दकी ने कहा कि इस तरह के झांसा फोन पर कई बीएलओ को आया है, लेकिन जो सजग है वे लोग अपने बैंक खातों के विवरण नहीं दिया और जिन्होंने अपने बकाये श्रम भुगतान लेने के चक्कर में अपनी भी पूंजी गंवा दिये.वही बुधवार को ही अमनौर प्रखंड के एक बीएलओ के भी खाते से 29 हजार रुपये की राशि उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है.
माँझी(सारण)। विगत तीन दिनों से साइबर क्राइम से परेशान माँझी के बी.एल.ओ.की समस्या को माँझी बी.डी.ओ.नील कमल ने गंभीरता से लिया है तथा इस संदर्भ में जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी सारण को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्र प्रेषित किया है। साथ ही सभी बी.एल.ओ.को हिदायत भी दी है कि इस प्रकार के फर्जी कॉल आने पर किसी भी प्रकार की गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें।
मिली जानकारी के अनुसार 8863902180 मोबाइल नम्बर से फोन कर साइबर अपराधकर्मियों ने तीन दिनों के अंदर दीपक कुमार प्रसाद और सुभाष कुमार साह नामक बीएलओ के खाते से क्रमशः 22123 तथा 49643 रूपये की निकासी फर्जी कॉल के माध्यम से की जा चुकी है जिसकी लिखित सूचना पीड़ित शिक्षकों ने माँझी थाने में दी है।




Recent Comments