मढ़ौरा में बंद रही दवा दूकानें, दुकानदारों ने नगर में घूम कर लगाये विरोध में नारे

मढ़ौरा ।
जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संध के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मढ़ौरा शहर की दवा दुकानें बंद रही। दवा व्यावसायियों की इस बंदी का व्यापक असर रहा और आम-अवाम दवा के लिए परेशान हपना पड़ा। नगर क्षेत्र के दवा दूकान के साथ दूरदराज के दवा व्यावसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर हड़ताल का समर्थन किया। सरकारी अस्पतालों के आसपास की दुकानों के भी बंद रहने से दर्जनों मरीज दवाओं के लिए परेशान रहे। हड़ताल के पक्ष में दवा दुकानदारों ने नगर क्षेत्र में जुलूस निकाल कर शहर का भ्रमण किया और सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की । इस दौरान व्यावसायियों ने पुराने संगठन को निरस्त कर नये संगठन का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष जय किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मोहीबूल हसन, महासचिव सोनू सिंह, सचिव बाबू राम सिंह कोषाध्यक्ष आलमगीर अंसारी एवं संयोजक चन्द्रकेत नारायण सिंह को बनाया गया। दवा व्यावसायियों का कहना था कि सरकार आज दवा की आनलाइन खरीदारी सहित दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की नीति ला रही जो कष्टकारी निर्णय है। मौके पर दवा दुकानदार लाल बहादुर प्रसाद, धर्मवीर सिंह, अशोक पंडित, नौशाद आलम, घुटूक सिंह, हरदन सिंह राजकुमार गिरि, धिरेंद्र उपाध्याय, अशोक सिंह, अमरेंद्र नारायण, हरुन रशीद, राजू गुप्ता, अमरजीत प्रसाद, मुमताज आलम सहित अन्य दुकानदार मौजूद थे ।




Recent Comments