प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी प्रखण्ड कार्यालय से गायब
#स्वछता अभियान में पिछड़ा पचभिण्डा पंचायत-
तरैया(सारण):11.08.2018।
प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी बिना सूचना के प्रखण्ड कार्यालय से गायब है।जिस कारण पचभिण्डा पंचायत स्वछता अभियान में पिछड़ रहा है।मालूम हो कि प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी को पचभिण्डा पंचायत का लोहिया स्वछता अभियान के तहत हो रहे शौचालय निर्माण कार्य का प्रभारी बनाया गया है।जब बीडीओ राकेश कुमार ने शुक्रवार को शौचालय निर्माण कार्य निरीक्षण करने पहुँचे तो बीसीओ गायब थे।बीडीओ ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नही है कि बीसीओ कहा है।बिना सूचना के गायब है।जिस कारण शौचालय निर्माण कार्य मे पंचायत पिछड़ रहा है।बीडीओ ने कहा कि बीसीओ से शो-कॉज पूछा गया है।




Recent Comments