बदमाशों ने पैदल घूम रहे युवक को मारी गोली,नाजुक हालत में पटना रेफर जख्मी युवक की मौत

छपरा : भेल्दी थाना के कटसा-बांसडीह ग्रामीण सड़क के अरना कोठी के समीप मंगलवार की रात बेखौफ बदमाशों में युवक को गोली मारकर फरार हो गये।घायल युवक कटसा गांव निवासी गोरखनाथ सिंह का पुत्र विक्की कुमार उर्फ पीपी बताया जाता है।घायल युवक को स्थानीय लोगो व पुलिस की मदद से गड़खा सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने चिंताजनक हालात में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।परन्तु इलाज के क्रम में ही युवक की मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार पेशे से स्कूल के वाहन का चालक विक्की अपने एक साथी के साथ कटसा चौक से अरना कोठी स्तिथ महि नदी के पुल के तरफ घूमने जा रहा था तभी रास्ते मे ही दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र अपराधियों ने विक्की को ताबड़तोड़ दो गोली मारकर कटसा चौक के तरफ फरार हो गये।