शिल्हौरी शिव मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए होगी पहल

दुकानें होगी व्यवस्थित, मंदिर जाने वाले मार्ग से हटेगा अतिक्रमण

मढ़ौरा(सारण)। सोमवार को मढ़ौरा अनुमंडल में नव पदस्थापित एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह ने प्रभार के बाद प्रसिद्ध शिल्हौड़ी शिव मंदिर पहुंची। एसडीएम डा. प्रेरणा सिंह ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था में सुधार के प्रभावी संकेत दिए। शिव मंदिर धार्मिक न्यास पर्षद कमिटी की पदेन अध्यक्ष एसडीएम में डा. प्रेरणा सिंह ने कहा कि शिल्हौड़ी का शिलनिधि मंदिर पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाला मंदिर है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यही पर देवर्षि नादर का मोह भंग हुआ था। इसको लेकर मंदिर की प्राचीन महत्ता है। वे पहली बार मंदिर पहुंची है, कई तरह की कमियों का आंकलन किया गया है जिसमें सुधार के लिए क्रमबद्ध काम किया जाएगा। मंदिर के मुख्य सड़क से सम्पर्क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। वहीं परिसर में अव्यवस्थित ढ़ंग से लगी दुकानों को व्यवस्थित करने का भी कार्य कराया जाएगा। उनका यह प्रयास होगा कि मंदिर धार्मिक पर्यटन का भी एक मुख्य केन्द्र बने और अधिक से अधिक लोगों को शिलानाथ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो ।

मार्ग में अतिक्रमण को हटाने की होगी पहल :

एसडीएम ने मुख्य सड़क से मंदिर जाने के क्रम में सड़क के संकीर्ण होने को लेकर अपनी आकलन के बाद कही कि मंदिर आते समय उन्होने इसे नोटिस किया है। संकीर्ण मार्ग से विशेष दिनों में मंदिर आने वाले लोगों की भीड़ को परेशानी रहती होगी। इसे ठीक करने की कोशिश होगी। एसडीएम ने कहा की आसपास के लोगों ने भक्ति भावना से ही अपनी दुकाने लगाई है, लेकिन अपना हीत अधिक साध लिया है। इस सम्बंध में मंदिर प्रबंध कमिटी के सदस्यों से वार्ता कर जानकारी ली जाएगी। सभी से अतिक्रमण वाला हिस्सा खाली करने को कहा जाएगा। 

सपरिवार एसडीएम ने की शिलानाथ मंदिर में की पूजा :

एसडीएम डा. प्रेरणा सिंह सपरिवार भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना भी की और शिलनिधि भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। एसडीएम के साथ उनके पति ई. रीतेश कुमार सिंह भी पूजा में शामिल थे। एसडीएम के मंदिर पहुंचने को लेकर मंदिर प्रबंध कमिटी के सदस्य सुबह से मुस्तैद थे। वही मंदिर परिसर का विशेष तौर पर साफ – सफाई करवाया गया था। पूजा अर्चना के दौरान एसडीएम मंदिर परिसर में बनी अन्य मंदिरों का भी भक्ति भाव से दर्शन किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध कमिटी के संजय सिंह, प्रधान पुजारी धर्मेन्द्र उपाध्याय, सर्वेश्वर उपाध्याय, ब्रज किशोर सिंह, मनोज उर्फ अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।