सांसद ने मढ़ौरा रेल कारखाना परिसर मेंं किया वृक्षारोपण

मढ़ौरा (सारण) :सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पर्यावरण को जीवन अनुकूल करने के लिये रेल कारखाना परिसर मेंं वृक्षारोपण किया।रविवार को ताल पुरैना स्थित डीजल लोकोमोटिव कारखाना के परिसर मेंं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश आम जनों को दिया.इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरूण , भाजपा कार्यकर्ता , कारखाना के कर्मियों समेत अन्य भी थे।