शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

परसा (सारण):- पेटल्स इटरनल टेक्नो स्कूल अपहर में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों से विद्यालय की शिक्षा प्रणाली से संबंधित उनकी सुझाव लिए गये।

संगोष्ठी में विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी की गुणवकता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की पूर्ण जिम्मेवारी होती है। इसके लिए अभिभावकों का सहयोग भी उतना ही सहयोग जरूरी होता है। अभिभावको को अपने बच्चे के प्रगति के बारे में विद्यालय से जानकारी हासिल करना चाहिए। ताकि छात्रो में कमी को दूर किया जा सके।बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षक व अभिभावक के बीच सामंजस्य स्थापित करना व बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहना है।

संगोष्ठी के दौरान विभिन्न कक्षाओं के शिक्षकों ने उपस्थित अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की विषय वार जानकारी दी। संगोष्ठी में विद्यालय के प्रचार्य राजकुमार श्रीवास्तव वरीय शिक्षक पारस नाथ प्रसाद विनय विशाल तिवारी विनोद उपाध्याय राजेश मिश्रा मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार मांझी जयनारायण सिंह संतोष राम हरेराम ठाकुर मो कलाम इंदु देवी मनोरमा देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।अध्यक्षता पूर्व प्रचार्य अम्बिका राय व मंच संचालन दीपक कुमार ने किया।




Recent Comments