मढ़ौरा ।
सब्जी खरीद कर घर के दरवाजे पर बाइक लगाकर सब्जी का थैला घर के भीतर रखने गया । वापस जब दरवाजे पर लौटा तो दरवाजे से बाइक गायब थी । मामले में बाइक मालिक मढ़ौरा निवासी सुधीर कुमार ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में कहा है कि रविवार की संध्या सब्जी खरीदकर घर के दरवाजे पर अपनी स्पलेंडर बाइक लगाकर घर के भीतर गया था। जब वापस दरवाजे पर लौटा तो उसकी बाइक वापस गायब थी । पीड़ित ने थानाध्यक्ष से आवश्यक कारवाई की मांग की है ।