अनुमंडल स्थापना दिवस पखवाड़ा : दूसरे दिन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

मढ़ौरा(सारण)। अनुमंडल स्थापना दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत उच्च विधालय मढ़ौरा में अनुमंडलीय पेंटिंग प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने किया। इस दौरान एसडीओ ने सभी प्रतियोगी में शामिल सभी छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एसडीओ ने कहा की बच्चों में अनंत प्रतभाएं है। प्रतिभाएं बाहर आए इसके लिए उचित प्लेटफार्म की जरुरत है। पेंटिंग प्रतियोगिता में मढ़ौरा से 36, अमनौर से 30, पानापुर से 23, इसुआपुर से 19, तरैया से 22, मशरख से 2 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया ।अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे कुल 132 छात्र छात्राओं में पेंटिंग प्रतियोगिता को लेकर खूब उत्साह दिखा । बच्चों ने भी अपनी क्रिएटिविटी से जल जीवन हरियाली विषय को बखूबी कागज पर उकेरा । बच्चों की पेंटिंग को देख निर्णणायक कमेटी में शामिल रहे डीसीएलआर रविशंकर शर्मा,  एसडीओ नलिन प्रताप राणा भी अचंभित हुए ।  जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार जूनियर कैटेगरी में आमनौर कन्या मध्य विद्यालय की सोनाली कुमारी प्रथम, इसी स्कूल की सूजत सूरी द्वितीय और सतजोड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू की शबाना खातून का पेंटिंग तृतीय स्थान पर चुनी गई । पेंटिंग के सीनियर कैटेगरी में मढ़ौरा के मुबारकपुर की पलक कुमारी, उच्च विद्यालय अपहर की श्रेया श्रीवास्तव, मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय तरैया की अर्चना कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया । प्रतियोगिता के दौरान अमनौर बीईओ संजय कुमार सिंह, मशरक बीईओ वीणा कुमारी, इसुआपुर बीईओ  सावित्री कुमारी, बीआरपी प्रमोद सिंह, पुष्पेंद्र कुमार पांडे, राजकुमार राय, मनोरंजन सिंह उर्फ पिंकू कुमार, सूर्यदेव सिंह, सोनी कुमारी सहित कई शिक्षक और गणमान्य उपस्थित रहे।