
पानापुर (सारण) : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पद पर बुधवार को प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी बिरेन्द्र प्रसाद ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व बीईओ का अतिरिक्त प्रभार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सत्यवान कुमार संभाल रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद विभाग द्वारा पानापुर बीईओ की जिम्मेदारी बिरेन्द्र प्रसाद को सौंपी गई है। बुधवार की दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद पाण्डेय की मौजूदगी में बिरेन्द्र प्रसाद ने प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण समारोह में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, नवलकिशोर राय, रमेश सिंह, कौशल किशोर सिंह, डीडीओ शिवकुमार राम, कांता राम, सुरेश प्रसाद यादव, अफसर अली खां, राजेश मांझी सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता मिलेगी।




Recent Comments