• जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास मंत्री से सामुचित राहत मुहैया कराने की लगाई गुहार
दरियापुर(सारण)।
जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अंचलाधिकारी दरियापुर के द्वारा बाढ़ राहत कार्यो में उदासीन रवैया बरतने के संबंध में एक लिखित शिकायत ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से की है ।जिस पर ग्रामीण विकास मंत्री ने सारण जिला अधिकारी को जांच हेतु मामले को अग्रसारित कर दिया है।जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से प्रखंड के सभी 22 पंचायत बाढ़ में डुबा हुआ है जिसमे 12 पंचायत के लगभग घरों में पानी घुसा हुआ है जिसमे बहुत से परिवारजनों के साथ ऊचे स्थान पर शरण लिए हुए है। पंचायत में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तत्काल उन्हें तिरपाल और सामुदायिक किचेन की अति आवश्यता है। मैं प्रखंड अध्यक्ष के नाते दस रोज से दरियापुर सीओ से बार-बार संपर्क कर पीड़ितों को सहायता मुहय्या कराने का आग्रह करने के बाद भी बाढ़ प्रभावित इलाके में नाव की व्यवस्था नहीं की गई। सामुदायिक किचन और रौशनी के लिए जनरेटर नहीं लगाया गया। विस्थापितों को शुद्ध पानी की व्यवस्था और अस्थायी शौचालय की सुविधा नहीं दिया गया है जबकि सरकार का कहना है कि इस विपदा में बाढ़ पीड़ितों को कोई कठिनाई नही होने दिया जाएगा।
–/–




Recent Comments