सड़क दुर्घटना में चार घायल,दो को किया गया रेफर
# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
तरैया मरहौरा एसएच 73 मुख्य सड़क पर हुये दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में बनिया हसनपुर के सीता कुँवर,तरैया के सुजीत कुमार, शाहनवाजपुर गांव निवासी ऋतिक कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं।घायलों में सीता कुँवर एवम ऋतिक कुमार को प्राथमिकी उपचार कर पीएमसीएच व छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।वही भलुआ के प्रियंका कुमारी का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है।




Recent Comments