सर्वाधिक मतों से युवा पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश तरैया से पुनः दोबारा निर्वाचित

तरैया (सारण):

तरैया प्रखण्ड के 10 पंचायतों में हुए पैक्स मतदान की मतगणना मंगलवार को मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ।10 पंचायतों में से दो पंचायतों को छोड़कर आठ पंचायतों में पुराने पैक्स अध्यक्ष ही पुनः दोबारा निर्वाचित हुए है। मतगणना के बाद पूरे प्रखण्ड में तरैया पैक्स अध्यक्ष प्रत्यूष प्रकाश उर्फ राहुल कुमार सिंह सर्वाधिक 761मतों से निर्वाचित हुए है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि तरैया पंचायत में प्रत्यूष प्रकाश सिंह उर्फ राहुल सिंह को 892 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ मंटू सिंह को 131 मत प्राप्त हुआ है। इस प्रकार प्रत्युष प्रकाश 761 मत से विजयी घोषित हुये है।तथा विनय सिंह को 37 मत और रणविजय सिंह को 31 मत प्राप्त हुआ है। डेवढ़ी पैक्स में पैक्स अध्यक्ष शांति देवी को 587 मत एवं प्रतिद्वंदी स्वेता सिंह को 327 मत प्राप्त हुये है।इस प्रकार डेवढ़ी में 260 मतों से शांती देवी निर्वाचित हुई है।चैनपुर में पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र सिंह उर्फ दिलीप सिंह को 446 मत एवं प्रतिद्वंदी जितेंद कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव को 422 मत प्राप्त हुआ है।इस तरह चैनपुर में पुनः दोबारा उपेंद्र सिंह उर्फ दिलीप सिंह ने अपने निकतम प्रतिद्वेन्दी से 24 मतों से निर्वाचीत घोषित हुए है। भटगाई पंचायत में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी कमला देवी को 508 मत एवं निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार सिंह को 304 मत मिला है।इस प्रकार भटगाई पंचायत से कमला देवी 204 मतों से विजयी घोषित हुई हैं।तथा रीता देवी को 250 मत एवं धनन्जय सिंह को 49 मत प्राप्त हुआ है।पचभिण्डा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह को 398 मत एवं निकटतम प्रतिद्वंदी को 198 मत मिला है।इस प्रकार पचभिण्डा पंचायत में 200 मतों से संजीव कुमार सिंह निर्वाचित हुए है।नारायणपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के प्रत्याशी नागेंद्र राय को 502 मत मिला एवं निकटतम प्रतिद्वंदी नंदकिशोर राय को 262 मत मिला हैं।इस प्रकार नारायणपुर पंचायत में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नन्दकिशोर राय को 240 मतों से पराजित कर नागेन्द्र राय विजयी घोषित हुये हैं।माधोपुर पंचायत में मनोज सिंह 176 मत से पुनः दोबारा पैक्स अध्यक्ष बन गए है।पचरौर में 134 मतों से रविन्द्र सिंह तथा पोखरेरा में 57 मतों से मनोज राय निर्वाचित हुए है।भगवतपुर में पुनः किशोर कुमार सिंह उर्फ बबुआ जी निर्वाचित घोषित हुये है।मतगणना का कार्य मैकडोनाल्ड उच्च विद्यालय देवरिया के दो कक्ष में चल रहा था।

मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी व एसडीपीओ धीरेन्द्र प्रसाद साह ने स्थल का निरीक्षण किया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार अपने दल बल के साथ सुरक्षा के लिए तैनाद थे।निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया।