सराहनीय : ग्रामीणो ने कन्या-दान मे कन्या दाता को सामूहिक रूप से आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया
गडखा(सारण): प्रखंड के कोठिया पंचायत के मदनपुर ग्राम के सैकडो परिवार से उपस्थित सभी ग्रामीणो ने कन्या-दान मे कन्या दाता को सामूहिक रूप से आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया तथा क्या दाता के घर एक भी दाना भोजन के रूप मे ग्रहण न करने का संकल्प गाॅव के ही भगवती मंदिर के प्रांगण मे लिया।सभी ग्रामीणो ने एक स्वर से कहा कि बेटी के शादी मे कई तरह के खर्च होते है जिसमे हम सभी ग्रामीणो को सहयोग करना है और भोज के रूप मे होने वाले अतिरिक्त व्यय से कन्या दान कर्ता को बचाकर पूण्य का भागी बनना है।बेटिया समाज की धरोहर होती है और समस्त समाज की जिम्मेदारी है की उनको अपने बेटी जैसा मान-सम्मान दे और उन्हे आगे बढने मे सहयोग करे इस विचार का समर्थन करते हुए सभी ग्रामीणो ने यह भी संकल्प लिया की शादी के पूर्व यथा संभव सहयोग किया जाए व बरात के दिन सभी युवा व बुजुर्ग कन्या दान रूपी यज्ञ मे सामिल होकर उपस्थित मेहमानो का स्वागत करे व सेवा अर्पित करे तथा वर कन्या को बडे लोग आशीर्वाद दे।बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र सिंह ने की बैठक मे उपस्थित गणमान्य लोगो मे सामिल थे कोठिया के पूर्व मुखिया सुरेश सिह,पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दसरथ सिंह,पूर्व सुवेदार मेजर फुलकान्त तिवारी,डाक्टर घनश्याम तिवारी,भोला सिह,हृदय नारायण सिह,प्रभाकर तिवारी,चन्देश्वर सिह,गजेन्द्र सिह,कामता सिह,मुरारी सिह,भिष्म सिह ,उग्रसेन सिह आदि ।