वार्षिक शिव- गुरू महोत्सव का आयोजन
माँझी/सारण :प्रखंड के शिव-शिष्य परिवर के तत्ववधान में मांझी पूर्वी पंचायत के गढ़ बाजार के परिसर मे वार्षिक शिव- गुरू महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ताओं ने कहा कि जिसने शिव को समझ लिया संसार में उसका बेड़ा पार हो गया। महादेव शिव का स्थान सभी देवों में सर्वोपरि है। वे कृपा के सागर और सबसे दयालु हैं। उन्हें समझने के लिए भटकने की नही बल्कि एकाग्रचित होकर गहन आत्म-चिंतन की जरूरत है। शिव गुरू से जुड़ने हेतु पहला सुत्र अपने महादेव गुरू से दया मांगना, दुसरा सूत्र महादेव गुरू के बारे में एक-दुसरे चर्चा करना और बताना कि शिव हमारे गुरू है आपके गुरू भी हो सकते हैं, तीसरा सूत्र अपने महादेव गुरू को प्रणाम ओम नम: शिवाय करने से शिव-गुरू से जुड़ सकते है। महोत्सव में गुरु भाई नन्हे जी, आलोक जी, ललन यादव, उपेन्द्र सिंह, बलिराम चौधरी, योगेन्द्र शर्मा, गणोश साह, उमेश कुमार, परमहंस महतो, गुरु बहन शिवानी, चिन्ता देवी, मानती देवी आदि ने शिव-गुरु की महिमा की चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव शिष्य व शिष्या ने भाग लिया।