तरैया (सारण) : रसीदपुर गाँव में हिन्दू-मुश्लिम भाई-भाई मजहब नहीं सिखाता आपस मे बैर रखना का मिशाल ग्रामीणों ने पेश की है।इस गाँव के ग्रामीणों ने हिन्दू-मुश्लिम एकता शांति समिति का गठन किया है।जिसके अध्यक्षता में रविवार को मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्म दिवस पर शान्तिपूर्ण जुलूस निकाला गया।जिसमें मुश्लिम युवाओं के साथ हिन्दू युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रसीदपुर गाँव के लोगो ने हिन्दू मुश्लिम एकता शांति समिति बनाया है।जिसमें रसीदपुर और टिकमपुर के 18 सदस्य है।हिन्दू पक्ष के संयोजक नरेश कुमार तथा सदस्य जयकिशोर सिंह,सुरेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र पासवान,मोहन सिंह,रामकुमार राय, लालबाबू सिंह,विश्वनाथ महतो,कमला साह एवं सुखदेव प्रसाद है।जबकि मुश्लिम पक्ष के संयोजक भोला खाँ तथा डॉ. अब्दुला खाँ, डॉ. शकील,रियाजुद्दीन, हाफिज मिया,मुन्ना मिया,अली अख्तर,कैशर मिया,मो.साई एवं हबीबुल्लाह खाँ है।दोनों पक्ष वहाँ के स्थानीय समस्या को आपस मे मिलकर सुलझा लेते है।अगर नहीं सुलझता है तो थाना को सूचित करते है।जुलूस समिति की सक्रियता से शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।जिसको लेकर सीओ वीरेन्द्र मोहन,थानाध्यक्ष राजेश कुमार,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह व अन्य ने पहुँचकर हिन्दू मुश्लिम एकता शांति समिति के सदस्यों को बधाई दी है।वही प्रखंड में शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया।