लाकठ छपरा गांव में हुए 100 लोगों का हुआ रैंडम कोविड-19 टेस्ट

एकमा (सारण)। लॉकडाउन लागू होने के बाद भी ग्रामीण इलाकों से कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता जा रहा है। एकमा प्रखंड के लाकठ छपरा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात पांच स्वास्थ्य कर्मियों के रैंडम कोविड 19 टेस्ट में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार रविवार को लाकठ छपरा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान संक्रमित महिला स्वास्थ्य कर्मी के परिवार के सदस्यों सहित कुल 100 लोगों का रैंडम कोविड -19 किट के माध्यम से परिक्षण किया गया।जिसमें सामने आयी रिपोर्ट में एक ही परिवार में पूर्व से संक्रमित महिला स्वास्थ्य कर्मी व उसके पति के अलावा एक पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शेष 99 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली।
इसकी पुष्टि करते हुए प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने बताया महिला की जांच दो दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैंडम कीट टेस्टिंग में पॉजिटिव आयी थी। जबकि उसके पति की जांच सदर अस्पताल में पॉजिटिव आयी है। रविवार को गांव के 100 लोगों की रैंडम जांच में उक्त दंपति की एक पुत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। जबकि शेष सभी 99 ग्रामीणों व संक्रमित परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट भी निगेटिव पायी गई है।
बहरहाल, लॉकडाउन लागू होने के बावजूद ग्रामीण इलाकों में भी अब कोरोना पॉजिटिव केस मिलने लगे हैं। जिससे आसपास के गांवों में इस वैश्विक महामारी को लेकर लोगों के संक्रमित होने का संशय उत्पन्न हो गया है।
वहीं रविवार को भी एकमा नगर पंचायत में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन और चिकित्सकीय उपकरणों को विशेष सेनिटाइज करके सावधानी व सतर्कता बरतनने का प्रयास किया गया।




Recent Comments