
मढ़ौरा (सारण)। सरकारी एएनएम कॉलेज मढ़ौरा में शनिवार को लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सारण एडीएम डा. गगन, सिविल सार्जन सागर दुलाल सिंहा, एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी नरेश पासवान शामिल हुए । अधिकारियों की मौजूदगी में नर्सिंग छात्राओं के लिए नाइटिंगल समारोह 2023 का शुभारंभ किया गया। जिसमें नर्सिंग कोर्स व सेवा से जुड़ी छात्राओं को एडीएम डा गगन, सीएस सागर दुलाल सिंहा, एसडीओ योगेन्द्र कुमार, डीएसपी नेरेश पासवान की मौजूदगी में संस्था की प्रभारी प्रचार्य शैल्वी ने नर्सिंग कैप प्रदान किया । एडीएम डा. गगन ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि नर्सिग मानव सेवा से जुड़ी एक बड़ी सेवा है जिसका सम्बंध मानवता से जुड़ा है । पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। कहा कि सभी छात्राओं को अपने कर्म और कर्तव्य के निर्वहन में ईमानदारी से करना चाहीए । एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने कहा कि सेवा का भाव ही नर्सिंग का मुल ध्येय है । इसे ही सभी छात्राओं को आत्मसात करना है और इसे कार्यरुप में परिवर्तित करना है ।लैंप लाइटिंग, कैपिंग और शपथ ग्रहण समारोह में मढ़ौरा स्थित सरकारी नर्सिंग कॉलेज की 2022 -24 बैच की 47 ट्रेनी को नर्सिंग कैप प्रदान किया गया ।
प्रथम वर्ष की छात्राओं का कैपिंग एवं शपथ समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रचार्य शैल्वी ने की । इस दौरान रेफरल अस्पताल के प्रभारी डा आरएन तिवारी, एएनएम कालेज बैकुंठपुर की शिक्षिका नेहा कुमारी, दिव्या रानी, अंजू रोमा, विकास चंद उर्फ गुड्डु बाबा, अमनौर के हेल्थ मैनेजर सुशील कुमार गौतम सहित अन्य मौजूद थे ।




Recent Comments