छपरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला के महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के माननीय अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी सारण के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के निर्देश एवं मार्गदर्शन में दानवीर भामासाह जयंती समारोह का आयोजन कर रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से शुरू होकर सभी जिलों में इन महापुरुषों के जयंती मनाई जाएगी सभी महापुरुषों की जयंती कब कहां मनाई जाएगी इसकी तिथि प्रदेश से निर्धारित की जाएगी इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के द्वारा जन्नत पैलेस के सभागार में धर्मेंद्र कुमार साह व शत्रुघ्न भक्त एवं राजेश फैशन के नेतृत्व में दानवीर भामासाह जयंती समारोह आयोजित दिनांक 23.4.2023 रविवार को अपराहन 3:00 किया गया है धर्मेंद्र कुमार साह ने बताया कि भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया।जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी।
हल्दी घाटी के युद्ध के पश्चात महाराणा प्रताप के लिए उन्होंने अपनी निजी सम्पत्ति में इतना धन दान दिया था कि जिससे 25000 सैनिकों का बारह वर्ष तक निर्वाह हो सकता था। प्राप्त सहयोग से महाराणा प्रताप में नया उत्साह उत्पन्न हुआ और उन्होंने पुन: सैन्य शक्ति संगठित कर मुगल शासकों को पराजित करा और फिर से मेवाड़ का राज्य प्राप्त किया।भामाशाह का दानशीलता के चर्चे आज भी बड़े उत्साह, प्रेरणा के संग सुने-सुनाए जाते हैं।इसमें मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया जाएगा, इसमें जिले के सभी पदाधिकारीगण, भाजपा मंडल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण, विधायकगण,वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्षगण जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।।