परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को सीओ देवनारायण झा की नेतृत्व में दाखिल खारिज शिविर का आयोजन किया गया. जिस दौरान 11 लोगों के द्वारा दाखिल खारिज का आवेदन दिया. इस दौरान सीओ ने बताया कि दाखिल खारिज, जमाबंदी में सुधार, लगान जमा करने सहित अन्य अंचल से सम्बंधित कार्यो के लिए शिविर के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है. उसे निष्पादन भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार की शिविर की आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर अंचल निरीक्षक महाबीर मांझी, अशोक कुमार पांडे, हिरामन सिंह, महेश चौधरी, संतोष मिश्रा सहित अन्य अंचलकर्मी मौजूद थे.