मांझी(सारण)। शिक्षक संघर्ष व समन्यवय समिति के तत्वावधान में समान कार्य समान वेतन को लेकर शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के कारण प्रखंड के अधिकांश विद्यालय बंद रहे। वहीं नियोजित शिक्षकों ने स्थानीय बीआरसी पर धरना दिया। धरना के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम बिहार सरकार की दोहरी नीति को नही चलने देंगे। सरकार शिक्षकों को बांट कर काम नही ले सकती। हमे भी सरकारी नियमित शिक्षकों की तरह सेवा-शर्त व अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। मांगे पूरी होने तक हम हड़ताल पर डटे रहेंगे।