माँझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी सेवनिवृत समाज सेवी व इंजिनियर फुलेना यादव की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। मौत के सूचना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। उनकी द्वारा गरीबों के प्रति किये गए कार्यों की लोग चर्चा कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार ताजपुर के फुलवरिया घाट पर किया गया। उनके शव यात्रा में पूर्व प्रमुख राम कृष्ण सिह पूर्व मुखिया बिजय सिंह बृजा सिंह बिजय मिश्रा बहादुर महतो अजय सिंह अधिवक्ता अशोक यादव सकलदीप सिंह सुभाष यादव आदि दर्जनों लोग शामिल हुए।