
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत राज डुमरी के वार्ड नम्बर छव में नल जल योजना के कार्य पूरा होने के बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीलकमल द्वारा फीता काट हर घर नल जल का शुभारम्भ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योजना अच्छे व नियमानुसार कराया गया है जिसके लिये पंचायत के मुखिया और वार्ड बधाई के पात्र है इस वार्ड के जनता के लिये इन्होंने भलाई का कार्य किया हैमालूम हो कि इस योजना के तहत 180 घरो में नल जल का कनेक्शन दिया जा चुका है। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुखिया संजीत कुमार द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया इस अवसर अरविंद सिंह , राजा सिंह, मुखिया नवरत्न प्रसाद, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हसनैन अंसारी,गुड़ु सिंह , सुनील सिंह चंद्रमा यादव ,शम्भू यादव , पंचायत सचिव शैलेन्द्र नाथ सिंह मौजूद थे




Recent Comments