
छपरा। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2020 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विधान सभा क्षेत्र 116-तरैया एवं 117-मढ़ौरा कृष्ण देव त्रिपाठी (भाप्रसे) के द्वारा आज समाहरणालय परिसर स्थित जिला जन सम्पर्क कार्यालय में संचालित एमसीएमसी-सह-मीडिया कोषांग, डीओसी में कार्यरत सी-विजील एवं डीआरडीए कार्यालय में संचालित वीडियों व्यूईंग टीम कोषांग का निरीक्षण किया। वहाँ चल रहे एक-एक कार्यों की बारीकी से जानकारी प्राप्त की। कार्य कर रहे कर्मियों से भी यह जानकारी ली गयी कि ट्रैकिंग का कार्य कैसे कर रहे हैं। उसके बाद सभी कोषांगों के पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया गया। इसके बाद प्रेक्षक कृष्ण देव त्रिपाठी मढ़ौरा विधान सभा क्षेत्र के नगरा प्रखंण्ड स्थित खैरा के मतदान केन्द्र संख्या-251,253 तथा तुजारपुर के मतदान केन्द्र संख्या-211,213 का निरीक्षण किया एवं वहाँ उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।




Recent Comments