इसुआपुर के केरवाँ, शिसवाँ, पिपरहियाँ, चकहन, बांगरा व तरैंयाँ के भलुआँ, चंचलिया, दियर, शंकरडिह, राजधानी, भलूआँ भिखारी के कई टोलों में संगम बाबा ने जनसम्पर्क साधा

इसुआपुर/तरैंया ( सारण ) :- सरकार हर चुनाव में रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने का काम करती है । चुनावी घोषणाबाजी में कल-करखानों से लेकर रोजगार की तो बहूत सारी घोषणायें होती है मगर बिहार में वर्षों से बंद पङे कल-करखानों को भी खोल पाने में भी अक्षम है । उक्त बातें तरैंयाँ विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा ने इसुआपुर के केरवाँ, शिसवाँ, पिपरहियाँ, चकहन, बांगरा व तरैंयाँ के भलुआँ, चंचलिया दियर, शंकरडिह, राजधानी, भलूआँ भिखारी के कई टोलों में जनसम्पर्क के दौरान कही । वहीं संगम बाबा ने कहा की जनता अगर मौका देती है तो सबसे पहले युवाओं के रोजगार के लिये सबसे पहला कदम उठाऊँगा । मौके पर राजदेव राय, राजेन्द्र राय, उत्तम राय, राजू राय, नीरज राय, विकास राय, परवेज आलम, महेश्वर राय, आदित्य सिंह मौजूद थे ।