
सारण/तरैया
प्रखंड में एक आदर्श विवाह में आरती और अरविन्द परिणय सूत्र में बंध गए। आदर्श विवाह में बिना बैंड-बाजा एवं मांगलिक गीत के ही आदर्श विवाह संपन्न हुआ।जिसमें तरैया के खराटी गांव निवासी अरविन्द ठाकुर का शादी इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव के आरती कुमारी से तय हुआ था।जिनका तिलक 02 मई व विवाह 06 मई को रखा गया था।लॉक डाउन और कोरोना महामारी के चलते दोनों का शादी सम्पन्न नही हुआ।लेकिन लड़का और लड़की मोबाईल से बातचीत करने लगे।और शादी करने के लिए राजी हो गए।दोनों परिवार के रजामंदी से बिना बैण्ड-बाजा और बिना बरती के दोनों का आदर्श विवाह संपन्न हुआ।




Recent Comments