दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक पक्षीय हो गये मुखिया पति
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-

पीड़ीत

प्रखंड के सिमरी पंचायत के मुखिया पति पर शुक्रवार की देर शाम एक महादलित के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया हैं।
इस संबंध में पीड़ीत ढ़ाव टोला निवासी प्रभू सादा ने बख्तियारपुर पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
दिये गये आवेदन में पीड़ीत ने कहा हैं कि शुक्रवार की देर शाम सिमरी बाजार से आटा चक्की पर से गेहूं पिसा कर वापस घर जा रहा था कि पंचायत के मुखिया के घर के समीप किशोर रजक का दो पुत्र संजय रजक और विनय रजक रास्ता रोक मारपीट करने लगा जब वह जान बचाने के लिये मुखिया पति किशोरी प्रसाद केशरी के समीप पहुचा तो उल्टे वह बचाने के मेरा कलर पकड़ गाली गलौज कर मारपीट भी करने लगा। जब हो हल्ला होने पर आसपास के लोग आये तो मेरी जान बची।
हलांकि कि इस घटना के संबंध में मुखिया पति किशोरी प्रसाद केशरी से पिछे जाने पर बताया कि उपरोक्त दोनो व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहा था बीच बचाव करने के कारण एक पक्ष ऐसा आरोप लगा रहा हैं। 
वही इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत से पुछे जाने पर बताया कि दिये गये आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही हैं।