समाजिक सौहार्द व अमन शांति का पैगाम लेकर आता है ईद का त्योंहार : आरसीपी सिंह

बनियापुर(सारण) : समाजिक सौहार्द व अमन शांति का पैगाम लेकर आता है ईद का त्योंहार है, ईद महापर्व है ।उक्त बातें सारण जद यू परिवार द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में जद यू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू के निवास पर जद यू के राज्य सभा सांसद सह पार्टी महासचिव आरसीपी सिंह ने कही ।उन्होंने कहा कि बिहार में समाजिक समरसता का वतावरण मजबूत होता जा रहा है ।

बिहार के विकास में हर तबका के लोगो कि भगीदारी सुनिशिचित कर मुख्यमन्त्री नितीश कुमार की अगुआई में राज्य विकास कि ओर बढ़ रहा है ।उन्होंने ईद के मौके पर मुसलमान भाइयो को मुबारकबाद देते हजारो की संख्या में मौजूद ग्रामीणों कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर सेवइयां खाई तथा एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।

विधान पार्षद संजय गांधी , प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, विधान पार्षद डॉ बिरेन्द्र नरायण यादव , पूर्व मंत्री गौतम सिंह , जद यू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप , पूर्व विधायक मन्टू सिंह , पूर्व जिला पार्षद बैधनाथ प्रसाद सिंह विकल, तपेश्वर सिंह , संतोष महतो, कामेश्वर सिंह, मुरारी सिंह , सिया वक्फ बोर्ड के इरसाद आलम , सत्य प्रकाश , राखी कुशवाहा, सुमन कुमार , कुसुम रानी जावेद अब्बास, सहित भारी संख्या में जद यू नेताओ ने समारोह में शिरकत कर ईद की खुशिया बांटी।मौके पर बिरेन्द्र ओझा , मो फिरोज , सदाब् आलम, डॉ मेराज, मो अमिन आदि शामिल हुए।