नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह के मंत्री बनने पर बाबा हरिहर नाथ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी

दैनिक खोज खबर/पटना। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक विजय के बाद सरकार गठन होने के बाद मंत्री मंडल गठन होने पर लोजपा कोटे से नव निर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बनाये जाने पर उनको भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने भेंट कर उन्हें बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाकर और बाबा हरिहरनाथ का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा की माननीय मंत्री जी का इससे पहले संघठन मे अनुभवी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और संघठन के लिए मजबूती से कार्य करने का जो अनुभव है उसका लाभ लोगो को जरूर मिलेगा और कहा की सुशासन का संकल्प ही बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जायेगा । इस भेंट के दौरान राज्य के समग्र विकास, जनहित एवं जनकल्याण से जुड़े विचारों पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री संजय सिंह जी का सरल, शांत और सकारात्मक मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है।
उनके नेतृत्व में बिहार निश्चित ही और अधिक समृद्ध, सक्षम और विकसित बनेगा और इस अवसर पर उनको बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने का निमंत्रण भी दिया जिसे उन्होंने सहज स्वीकार किया और कहा की बाबा हरिहरनाथ का दर्शन करने जल्दी ही आएंगे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा चंदन मिश्रा मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह युवा मोर्चा सुमंत बाबा गुड्डू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।




Recent Comments