इसुआपुर: इसुआपुर बाजार के लकड़ी ब्यवसाई उपेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल की टक्कर सुबह आठ बजे अज्ञात ट्रैक्टर से हो गई.इस टक्कर में उपेंद्र सिंह का दाहिना पैर टूट गया साथ ही वे गम्भीर रूप से घायल हो गये .इसकी सूचना मिलते ही परिजन तथा इसुआपुर के अन्य ब्यवसाई घटना स्थल पहुचे तथा घायल को उपचार हेतु छपरा के गये.परिजनों ने बताया की श्री सिंह ब्यवसायिक कार्य से नगरा जा रहे थे तभी एसएच 90 पर गौरा बाजार से पहले किसी अज्ञात ट्रैक्टर से टकरा गये.जहा डॉक्टर उनका इलाज कर रहे है .फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है .दुर्घटना की सूचना पर इसुआपुर के ब्यवसाई मधु सिंह, चन्दन सिंह, सुरेश रावत,पंडित सिंह, मंटु सिंह सहित अन्य ब्यवसाई उन्हें देखने गौरा पहुँच गये .