सारण/परसा-परसा विधान सभा के समाजसेवी युवा नेता शैलेंद्र कुमार राय ने शुक्रवार को पटना जन अधिकार पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव से जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।शनिवार को घर लौटने के क्रम में दरोगा राय चौक पर प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं तथा समर्थको द्वारा युवा नेता को फूलमाला से स्वागत कर बधाई दिया गया।युवा नेता ने बजार में भ्रमण कर दुकानदार तथा आम जनता से आशीर्वाद लिया।युवा नेता शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव द्वारा जिस उम्मीद और भरोसा के साथ मुझे जन अधिकार पार्टी से विधान सभा का उम्मीदवार गया है।मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।युवा नेता ने कहा कि जिस तरह देश के गरीब असहाय तथा देश हित मे राष्ट्रीय अध्यक्ष काम करते है।उनके आदर्शों पर चल परसा की जनता को हर संभव सेवा करने की आश्वसन दिया।नगर पंचायत उपाध्यक्ष सत्येंद्र रायदरियापुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार रंजीत कुमार राय,फैज खान,भूषण राय फैज खान पिंटू सिंह विशाल शुक्ला सत्येंद्र राम आदि शामिल थे।