
अनुदान की राशि सही लाभुकों तक पहुँचे – मीणा अरुण

छपरा- कृषि सलाहकार और पदाधिकारी वैसे लाभुकों को जाँच कर अनुदान राशि प्रदान करे जो इस अनुदान के हक़दार हो उक्त बातें कृषि विभाग की ओर से कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेलामें जिला पार्षद अध्यक्ष मीणा अरुण ने किसान सलाहकारो को संबोधित कर रही थी।

श्री मीणा अरुण ने किसान सलाहकारो को अपने क्षेत्र में जाकर किसान के फसलों को कीटाणु बचाने तथा उनके अच्छे फसलों कैसे हो इसकी जानकारी दे साथ रवि फसल का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकारके दिशा निर्देश का पालन करे जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने कहा कि मेले में करीब 5 दर्जन स्टॉल लगाए गए है , जिस पर पाइप से लेकर कंबाइंड हार्वेस्टर तक किसानों को अनुदानित दर उपलब्ध कराया जाएगा । उन्होंने बताया कि अनुदानित दर पर कृषि यंत्र लेने के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को स्वीकृति पत्र निर्गत कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि छः करोड़ 20 लाख की राशि इस मद में प्राप्त हुई है । लगभग 1000 किसानों को स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया गया है । साथ ही सभी कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अनुदानित दर पर कृषि यंत्र का क्रय करने के लिए किसानों को प्रेरित करें । उन्होंने कहा कि प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर लक्ष्य का निर्धारण किया गया है और सभी कर्मियों को लक्ष्य प्राप्त करने की सख्त हिदायत दी गई है । उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये से कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों के आवेदनों की स्वीकृति पत्र प्रखंड कृषि पदाधिकारी के स्तर से निर्गत करने का प्रावधान है । इसके लिए सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक स्वीकृति पत्र निर्गत करें । उन्होंने कहा कि रवि फसल को लेकर इस मेले का आयोजन किया गया है और लक्ष्य के अनुरूप रवि फसल का उत्पादन सुनिश्चित करने के लिए सरकार के द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं । इसके मद्देनजर सभी स्तर के पदाधिकारियों, कर्मचारियों को सरकार के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग तथा सरकार को लिखा जाएगा ।




Recent Comments