23 को मशरक आयेंगे केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार राकेश सिन्हा
#छपरा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे,मशरक में अटैण्ड करेंगे शादी समारोह

छपरा(सारण) : आम आदमी पार्टी के ‘थिंक टैंक’ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के राजनीतिक सलाहकार राकेश सिन्हा आगामी 23 जून को एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए मशरक पहूचेंगे।इसके पूर्व श्री सिन्हा छपरा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर सांगठनिक गतिबिधियों पर चर्चा करेंगे।
उक्त जानकारी देते हूए आप के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि उतराखंड और छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी राकेश सिन्हा 20 से 24 जून तक बिहार प्रवास पर है।वे यहां लोकसभा और बिधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संभावनाये और अबतक की गयी गतिबिधियों पर भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।ताकि बिहार के मूद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय लिया जा सके।मालूम हो कि मशरक के खजूरी गांव निवासी राज्य संगठन सह प्रभारी सुशील सिंह के भाई की शादी 23 जून को है।श्री सिन्हा उस शादी में शरीक होकर वर-वधू को आशिर्वाद देने के बाद अगले दिन पटना में राज्यस्तरीय मीटिंग लेंगे।




Recent Comments