सारण जिला के कोपा थानान्तर्गत मोटरसाईकिल चोरी गिरोह के 04 सदस्यों को 02 मोटरसाईकिल, 03 मोबाईल एवं चोरी के 02 टैक्टर के बैट्री के साथ किया गया गिरफ्तार।

★ गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी के अन्य 04 मोटरसाईकिल को बरामद कर जलालपुर थानान्तर्गत चोरी के 02 कांडों का किया गया सफल उद्भेदन।

छपरा। सारण जिला के कोपा थानान्तर्गत दिनांक-23.10.22 को ग्राम बरेजा के एक चिमनी भट्ठा से दो चोर ट्रैक्टर का बैट्री चोरी करके भाग रहे थे। तत्पश्चात चिमनी भट्ठा पर कार्य करने वाले कर्मियों एवं ग्रामीणों के सूचना पर कोपा थाना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर तत्क्षण पहुँचकर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से बैट्री चोरी करके भाग रहे 02 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछ-ताछ एवं तलासी के क्रम में पकड़ायें हुए व्यक्तियों की पहचान 1. विशाल प्रसाद, पिता- दिनेश्वर प्रसाद, सा० रूसी थाना जलालपुर, जिला सारण 2. अंशु माँझी, पिता- तिलेश्वर मॉझी, सा० एकमा थाना एकमा, जिला सारण के रूप में की गई तथा इनके पास से 02 मोटरसाईकिल, 03 मोबाईल एवं चोरी किये हुए 02 ट्रैक्टर के बैट्री को बरामद कर इन्हे गिरफ्तार किया गया। पूछ-ताछ एवं अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये लोग मोटरसाईकिल चोरी करने का कारोबार करते है। तत्पश्चात इनके निशानदेही पर सारण जिला के जलालपुर थानान्तर्गत कांड सं0-281 / 22, दिनांक-14.10.22 एवं 288 / 22, दिनांक-23.10.22 में चोरी किये गए 04 मोटरसाईकिल को रिविलगंज थानान्तर्गत ग्राम सिरीसिया कोपा थानान्तर्गत कोपा चट्टी एवं एकमा थानान्तर्गत इण्डियन ऑलय पेट्रोल पम्प के पास से बरामद कर इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों 1. जितेन्द्र यादव, पिता-धर्मनाथ यादव, सा० कोपा, थाना कोपा, 2. सुजीत कुमार, पिता-मदन राम, सा० मझनपुरा थाना माँझी, जिला सारण को गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में कोपा थाना - 187 / 22, दिनांक-23.10.22, धारा-379/ 411 भा0द0वि0 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की गई है, जिन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

» गिरफतार अभियुक्तों का नाम एवं पता:

  1. विशाल प्रसाद, पिता- दिनेश्वर प्रसाद, सा० रूसी थाना जलालपुर, जिला सारण
  2. अंशु माँझी, पिता- तिलेश्वर मॉझी, सा० एकमा थाना एकमा, जिला सारण
  3. जितेन्द्र यादव, पिता-धर्मनाथ यादव, सा० कोपा, थाना कोपा,
  4. सुजीत कुमार, पिता मदन राम, सा० मझनपुरा, थाना मॉझी, जिला सारण
    » गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र यादव का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहासः –
  5. कोपा थाना कांड सं0-20 / 21, दिनांक 05.02.21, धारा-341 /323/324/307/504/34 भा0द0वि0
    » गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत कुमार का अबतक ज्ञात आपराधिक इतिहास:
  6. जलालपुर थाना कांड सं0-281 / 22, दिनांक- 14.10.22, धारा-379 भा0द0वि0
  7. जलालपुर थाना कांड सं0-288 / 22, दिनांक-23.10.22 धारा-379 भा0द0वि0
    » बरामदगी / जप्ती की विवरणी : –
  8. मोटरसाईकिल- 02
  9. चोरी का मोटरसाईकिल- 04
  10. मोबाईल-03
  11. चोरी किये हुए ट्रैक्टर का बैट्री- 02