
संजय विजित्वर( हाजीपुर)।प्रथम गणतंत्र की जननी,भगवान महावीर की जन्मस्थली ,राजा विशाल की नगरी वैशाली का जिला मुख्यालय हाजीपुर ,जहां के लोगों में आज भी मानवता के संस्कार दिखाई पड़ते हैं। परोपकारी हृदय और दानशीलता की भावना स्वतः स्फूर्त होती है जिसके तहत ऐसे कई अवसरों पर यहां के लोगों के द्वारा नेकदिली का परिचय दिया जाता रहा है। आज एक प्रमुख नेटवर्किंग सेक्टर के सीनीयर लीडर अनंत कुमार ,विनोद यादव,अनिल कुमार , अरविंद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में लगभग ढाई हजार लोगों को भोजन वितरण कार्य किया गया ।यह कार्य उत्तर बिहार तथा दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला प्रमुख रामाशीष चौक पर बाहर से आये यात्रियों के बीच तथा स्थानीय सदर अस्पताल में भी बाहर से आये हुए मरीजों के लिए किया गया ।इस क्रम में नेटवर्किंग लीडर अनंत कुमार ने बताया कि बीते कल यानी रविवार को इससे भी अधिक यात्रियों के बीच भोजन वितरण किया गया था।और आज लगभग 20-21 गाड़ियों के यात्रियों के बीच भोजन वितरण किया गया जिसमें रामाशीष चौक पर उपस्थित पुलिस प्रशासन सहित समाज के कई लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा की है। निःसंदेह इस प्रकार के कार्य भारतीय समाज के आदर्श का ही बोध कराता है।




Recent Comments