परवेज अख्तर/सिवान:बीते 29 अक्तूबर को साइबर अपराधी ने महाराजगंज थाना के धोबवालिया गांव निवासी अरुण प्रसाद के खाते से 50 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया. बताया जाता है सोमवार की संध्या अचानक अरुण प्रसाद के फोन नंबर 7277369055 पर फोन नंबर 9330163903 से बार-बार फोन कर अपने को गूगल पे से बोलने की बात किया. खाता सत्यापन के नाम पर अरुण प्रसाद के खाता नंबर और ओटीपी पता कर पांच बार में 50 हजार रुपये को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया. खाता धारक अरुण को तब पता चला, जब उसके मोबाइल पर बैलेंस कटने के मैसेज आया. अरुण प्रसाद ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम बिहार सरकार से की है.




Recent Comments