प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के बैठक में नये कार्यकारिणी का हुआ गठन

तरैया(सारण):01.08.2008।
नेवारी गाँव मे डॉ रामप्रवेश राय के आवास पर प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति का एक बैठक सचिव डॉ मनोज कुमार पंड़ित की अध्यक्षता में हुआ।जिसमे नये कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार गिरी,उपाध्यक्ष डॉ रमेश सिंह व डॉ विश्वनाथ राय तथा संयोजक डॉ राजकिशोर साह,ध्रुव कुमार एवं वीरेंद्र राय को चुना गया।उक्त मौके पर डॉ रामप्रवेश राय, डॉ शम्भूनाथ सिंह,डॉ रंजीत कुमार सिंह,श्रीराम तिवारी,डॉ मो.असलम,डॉ विनोद सिंह,राजेश ठाकुर, मृत्यंजय कुमार व अन्य मौजूद थे।

*अमनौर के चिकित्सक की छपरा में हुई हत्या पर शोक सभा*
प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के सदस्यों ने अमनौर के चिकित्सक अनिल कुमार की छपरा में हुई हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए सरकार से दोषियों के विरुद्ध करवाई की तथा चिकित्सक की सुरक्षा की मांग की है।घटना पर शोक व्यक्त करने हुए मृत चिकित्सक की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा किया गया।जिसमें दो मिनट का मौन रखा गया।