समस्तीपुर :कामरेड विनोद मिश्र के 19 वीं वर्षी पर संकल्प सभा आयोजित
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

 
उजियारपुर
उजियारपुर  प्रखण्ड के हरपुर रेबाड़ी पंचायत अन्तर्गत समथू फोर एच क्लब पर कॉ० विनोद मिश्र के 19वीं वर्षी पर संकल्प सभा आयोजित किया कार्यक्रम को आरंभ करते हुए सबसे पहले दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत महासचिव के अधूरे सपनाें को पूरा करने का संकल्प लिया गया  पार्टी के प्रखण्ड कमेटी के सदस्य रामभरोश राय की अध्यक्षता में आयोजित संकल्प सभा में मालती पंचायत में मो० जुबैर के घर को कोर्ट के एकतरफा फैसला के बहाने पैरवी और पुलिस के मिलीभगत से घर उजारे जाने के घटना की निंदा करते हुए प्रशासन को चेताया कि अपनी खतियानी जमीन पर से फर्जी कागज के बहाने घर नहीं उजारने दिया जाएगा पुलिस प्रशासन और कोर्ट के मिलीभगत से गरीबों का दमन हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस के जीप में आग लगाने की घटना की जाँच जरूर कराया जाना चाहिए यह सब पीड़ित परिवार और भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं को फसाने की साजिश रची जा रही है | जिस कोर्ट के ऑडर का हबाला देकर जमीन खाली कराने मजिस्ट्रेट की बहाली की गई उस जमीन के प्लॉट की पैमाइश तक भी नही कराया गया है न ही अंचलाधिकारी को इस संबंध में कोई जानकारी है जबकि इस आदेश के खिलाफ मो० जुबैर कोर्ट में सुनवाई पेटिशन 2016 दायर कर चुके हैं  भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा है कि नीतीश जी के राज में भ्रष्टाचार और गुण्डागर्दी चरमसीमा पर है विकास योजनाओं की लूट मची है पिछले दो वर्षो से सामाजिक सुरक्षा पेंशन 30 प्रतिशत लाभार्थी को नही मिला है प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक घूसखोरी जारी है,शौचालय निर्माण के बदले 2000/- रूपये घुस बसूला जा रहा है, बिजली गांव में महज 12 घण्टा दिया जा रहा है लगातार जिला में हत्या की घटना बढ रही है संकल्प सभा को माले के प्रखण्ड कमेटी सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों पूलेन्द्र प्रसाद सिंह, मो० अनवर, मालती के उप सरपंच ललितेश्वर प्रसाद ललन, रामसगुन सिंह, नरेश पासवान, राजन कुमार, राजकुमार सिंह, रामबाबू सिंह, मो० अलाउद्दीन, छात्र नेता भीम सहनी, दिनेश सहनी, नवीन प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष मो० अजीम, कैलास पंडित, पंकज कुमार ,मुकेश कुमार, मो० शमशूल, श्याम नारायण चौरसिया, राज कुमार सिंह मो० यासीन, उमेश पंडित, बासो कुमार, दिनेश सहनी, विजय कुमार राय ,सचिदानंद सिंह ,अरूण मालाकार के अलावे प्रखण्ड सचिव फूलबाबू सिंह आदि ने संबोधित किया