3CFE5428-8EF4-4170-875A-01CC61C22979बीघापुर उन्नाव: आस्था का प्रतीक मां चण्डिकादेवी मन्दिर हो रही है चोरी

जितेंद्र यादव बीघापुर उन्नाव यू.पी :- लोगो की आस्था का प्रतीक मां चण्डिकादेवी मन्दिर आए दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहता है कभी मन्दिर के घण्टे काट जाते है तो कभी दानपात्र से पैसे गायब हो जाते है मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के समय खराब रहते है घटना बाद सभी सही भी हो जाते है मन्दिर में कोई सरकारी समिति नही है मन्दिर की देखरेख व दानपात्रो में आए हुए धन का बन्दर बांट गवई चर्चा के अनुसार वही के पण्डे आपस मे करते है विशेष बात यह भी है कि वह सभी लगभग आपस मे रिस्तेदार भी है मन्दिर के गर्भगृह चण्डिका माता व मन्दिर में बने अन्य छोटे छोटे मन्दिरो में कथित रूप से इन्ही सबका कब्जा है.D7EF7C6C-3A78-43DE-A7C3-FE320AD2C829

और इन मंदिरों व दानपात्रों में जो भी धन भक्तो द्वारा दिया जाता है यही सब आपस मे बांटते हैं इसी आपसी बंटवारे को लेकर आएदिन तू तू मैं मै होती है सूत्र बताते है की सोमवार की शाम इसी बटवारे के समय आपसी विवाद हुआ उसी विवाद के चक्कर मे दानपात्र में रखा धन कोई लेकर रफूचक्कर हो गया घटना विवाद की तो थाना बरासगवर पहुँची पर दानपात्र का धन गायब हो गया यह बात ही गायब हो गई क्योकि गायब करने वाले सभी आपसी रिस्तेदार है अगर यह बात समाज या मीडिया में गई तो सरकार का ध्यान भी मन्दिर तरफ जा सकता है|

यह बात दबी रहना भी इस लिए जरूरी हो जाता है कि लाखों रुपए का चढ़ावा इन्ही लोगो के पास हजम हो जाता है खैर इससे किसी को कोई लेना देना नही है क्योंकि माता जी के भक्त कहते है शंकर जी पर चढ़ी छोहारी ।कूकुर खाए चाहे बिलारी.

वही एक बात और चर्चा में बनी रहती है अभी एक सप्ताह पहले मन्दिर के घण्टे चोर काट ले गए जिसका अभीतक पता नही चला जबकि मन्दिर में सीसीटीवी कैमरे लगे है पर बताया जाता है उसदिन वह कैमरे खराब हो गए थे. अब खराब हो गए थे, या खराब कर दिए गए थे, यह तो जांच करने वाले जाने.पर समय रहते प्रसासन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाया गया तो इन्ही उपरोक्त चीजो को लेकर भविष्य में खूनी संघर्ष हो सकता है|