समस्तीपुर में भाकपा ( माले ) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल के पांचवें दिन अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
उजियारपुर
उजियारपुर अंचलाधिकारी के खिलाफ भाकपा(माले) कार्यकर्ताओं के भूखहड़ताल का पाँचवां दिन भी मांगों को नहीं मानने के बाद अनशनकारियों की नाजुक हालत को देखते हुए मध्यविद्यालय कमला के प्रांगण में भूखहड़ताल स्थल पर से भाकपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर चकबंदी कार्यालय के निकट पहुँचा और वहाँ से विशाल जूलूश अंचल कार्यालय के तरफ चल पड़ा ,उजियारपुर सीओ के कार्यालय पर पहुँच कर उसके घुसखोरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।और सीओ संतोष कुमार को तत्काल हटाने की मांग किया है।माले नेताओं ने दोनों भूखहड़ताल में रखे गए मांगों को पुरा करने पर जोड़ दिया।प्रमुख मांगों में भूखहड़ताल पर बैठे सुनील कुमार पोद्दार के दादा के नाम से प्राप्त पर्चा की जमीन पर दखल दिलाने ,महेन्द्र पासवान के पिता के नाम से पर्चे की जमीन पर निर्माण की अनुमति देने, भगवानपुर कमला और लोहागीर के डीलरों द्वारा पाँच महिना का राशन कालाबाजारी करने के खिलाफ लाईसेंस रद्द करने , आंगनवाड़ी के सेविका – सहायिका की बहाली में धांधली बंद करने,प्रधानमंत्री आवास योजना में घुसखोरी बंद करने,शौचाल्य निर्माण में 2000/- रूपये वसूली पर रोक लगाने ,वृद्धावस्था पेंशन की अढाई वर्ष का बकाया भुगतान करने ,राशन से वंचित आपत्ति जमा करने वाले परिवारों को राशन कार्ड देने आदि मांग शामिल है।प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखण्ड सचिव फूलबाबू सिंह,जिला सचिव उमेश कुमार ,पंचायत समिति रामभरोश राय,मो० कमालउद्दीन,सोनेलाल सिंह,रामप्रीत सहनी, मो० अनवर ,मो० यासीन ,लखन राय,महेश प्रसाद सिंह,अर्जून दास ,धर्मेंन्द्र कुमार ,सियालाल महतो,अमित कुमार, सचिदानन्द सिंह, मो० उस्मान ,रामबाबू कुमार,ललन चौरसिया,मो० शमशूल ,नवीन प्रसाद सिंह,दिनेश सहनी,महेन्द्र पासवान आदि ने सम्बोधित किया।इधर इस आंदोलन में भाकपा माले समस्तीपुर के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी जाएगी तो आने वाले कुछ ही दिनों में जिलाधिकारी के समक्ष उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा।