
सुबह में घर से निकला था युवक, रात में चंवर से शव बरामद, मृतक के शरीर पर चोट का निशान
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। गौरा थाना के तालपुरैना चंवर में एक युवक की पीट पीट कर हत्या का एक मामला प्रकाश में आया है। मृतक का नाम गौरा थाना क्षेत्र के अगहरा निवासी 39 वर्षीय सुरेश कुमार पंडित बताया। बीती देर रात सुरेश पंडित का शव पुलिस ने तालपुरैना चंवर से बरामद हुआ है । घटना की सूचना के बाद गौरा थाना, मढ़ौरा थाना के साथ मढ़ौरा डीएसपी मौके पर मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान पाया गया है। परिजनों ने बताया कि सुरेश कुमार पंडित गांव के ही एक युवक के साथ घर से सुबह में निकला था। दिन भर जब घर नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन करनी शुरु कर दी थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसका तालपुरैना चंवर में सुरेश कुमार पंडित का शव मिला। घटना स्थल के करीब अन्य दो युवक पहले से मौजूद थे। परिजन पर पूछे तो उन्ही युवकों ने बताया की उन लोगों ने ही एक युवक को मारपीट कर उसे पानी में फेक दिया है । रात के अंधेरे में परिजन पास के गढ़ढे़ में शव की तलाश करने भागे। शव मिला तो आरोपी युवकों की तलाश करनी शुरु किए तब तक दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे।फिलहाल परिजनों के बयान पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है।




Recent Comments