Θ बेतिया – *लोकतंत्र को कलंकित किया पत्रकार हत्याकांड*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉
आज दिनांक 27 मार्च 2018 को ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन(आइसा) एवं राष्ट्रीय आजाद मंच ने संयुक्त रुप से पत्रकार हत्याकांड के खिलाफ नगर में बाइक जुलूस निकाल आक्रोश जताया. यह मार्च शहर के दुर्गाबाग से निकलकर विभिन्न मार्गो होते हुए सोआबाबू चौक,कालीबाग छावनी चौकज़हरवाटिका चौक होते हुए महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय परिसर के पास सभा में तब्दील हो गयी.
आक्रोश मार्च का नेतृत्व आयशा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार चौबे ने किया. आयशा नेताओं ने कहा कि आरा में पत्रकार हत्याकांड ने साबित कर दिया हैकिंग NDA राज ने आजादी और लोकतंत्र खतरे में हैं नेताओं ने कहा कि केसरिया पलटन ने आजादी, लोकतंत्र,शिक्षा, रोजगार,महिला एवं दलित अधिकार के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. कम पैसों में लोकतंत्र आजादी पढ़ाई शिक्षकों की बहाली को खत्म कर दिया गया है नियमित सत्र,रिजल्ट की गारंटी नहीं है रोजगार के नाम पर पकौड़ा बेचने की नसीहत प्रधानमंत्री देते हैं कुल मिलाकर मोदी राज छात्रों की शिक्षा और रोजगार को समाप्त करने का मन बना ही लिया है।

वही आयशा नेता विनय कुमार सिंह एवं आलोक कुमार ने कहां की छात्र संघ चुनाव में आयशा गठबंधन ने नियमित कक्षा एवं रिजल्ट ,कैंपस में आजादी, लोकतंत्र की बहाली को मुद्दा बना चुनाव मैदान में उतरा है. महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की मांग जिला अध्यक्ष पंकज कुमार चौबे ने किया. वही राष्ट्रीय आजाद मंच के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विशाल कुमार मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश में एनडीए की सरकार बनी है लोकतंत्र लहूलुहान होते जा रहा है समाज में अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों तथा विपक्ष के नेताओं की एक साजिश के तहत हत्या कराई जा रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला यदि नहीं थमता है तो हम युवा सड़क से सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे. मौके पर राहुल कुमार शैलेश कुमार,निकिता कुमारी,राज सिंह,धनंजय कुमार,आदित्य उत्कर्ष, अजय किशोर राम,अमित कुमार, अंजनी वर्णवाल,अंसार अहमद खान, अर्जुन सोनी,दयानिधि प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद साहिल,सनोज पासवान, यश वर्मा,मणिकांत मिश्रा,अभिषेक सिंह, राजमणि मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे॥




Recent Comments