
समस्तीपुर : विभूतिपुर में सीपीआईएम ने कई जगह नुक्कड़ सभा कर चलाया सम्पर्क अभियान
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)सीपीआईम चुनाव अभियान समिति की अगुवाई में विभूतिपुर प्रखंड के पटपारा ,सिवान चौक ,ब्लॉक चौक खोकसाहा चौक ,पासवान चौक, मुसहरी टोला पतैलिया साहनी टोल टेकना चौक,परी चौक,डुमरिया चौक,मिश्रौलिया चौक,सकरा काली स्थान के समीप मुस्तफापुर चौक एवं कल्याणपुर चौक पर जनसंपर्क नुक्कड़ सभा कृष्णमूर्ति कुमार, दिनेश पासवान, रामबालक सहनी,राजगीर यादव ,मिथिलेश सिंह ,ब्रह्मदेव महतो ,रामचंद्र महतो, पवन सिंह आदि की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सभा को संबोधित करते हुए उम्मीदवार कॉoअजय कुमार ने 8 अप्रैल को नामांकन की सभा में चलने और वामपंथी उम्मीदवार को जिताने का अपील किया।तथा कहा कि नामांकन में छात्र नेता कन्हैया कुमार भी मौजूद रहेंगे।




Recent Comments