समस्तीपुर:महुली गांव में आयोजित की गई भाजयुमो ग्रामीण मंडल इकाई की बैठक

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
रोसड़ा : रोसड़ा भाजयुमो की स्थानीय ग्रामीण मंडल इकाई की बैठक रविवार को प्रखंड के महुली गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल महामंत्री अमित राय तथा संचालन प्रशांत राय के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण मंडल के प्रभारी राकेश चौधरी ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास विस्तार के लिए सदैव तत्पर रहने की अपील की।

मौके पर अखिलेश गुप्ता ,रंजीत यादव रणधीर कुमार सिंह, राजा कुमार यादव, नवीन कुमार शर्मा ,संतोष कुमार, रामप्रवेश पंडित इत्यादि उपस्थित थे ।




Recent Comments