सिवान :बड़हरिया थानाध्यक्ष पर शो-कॉज
#परवेज़ अख्तर/सिवान :
एसीजेएम चतुर्थ एनके प्रियदर्शी की अदालत ने बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के खिलाफ शो कॉज जारी किया है। ज्ञात हो कि अपहरण कर हत्या मामले में थाना क्षेत्र के बभनवारा शरीफ गांव निवासी आरोपित इजहार अहमद को पुलिस ना ही गिरफ्तार कर रही है और ना ही कोर्ट द्वारा वारंट तामिला वापस कर रही है। कोर्ट ने थानाध्यक्ष की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को शो कॉज नोटिस निर्गत किया है। बताते चलें कि 19 सितंबर, 2012 को इसी गांव के मुस्तकीम अंसारी की पत्नी खैरून निशा ने अपने पुत्र एहसान अली को जलाकर जख्मी करने एवं उसका अपहरण कर हत्या करने का आरोप गांव के ही सलमा खातून, इजहार अहमद, ललसा देवी,मुस्तकीम अंसारी पर लगाते हुए इनके खिलाफ बड़हरिया थाना में प्राथमिकी कांड सं. 28/12 दर्ज कराई थी, लेकिन इस मामले में अब भी इजहार अहमद फरार चल रहा है। इस मामले में कोर्ट द्वारा जारी वारंट का निष्पादन नहीं करते तथा आरोपित की गिरफ्तारी नहीं करने को ले एसीजेएम चतुर्थ की अदालत ने बड़हरिया थानाध्यक्ष पर शोकॉज की है।
——————-