परसा में भाजपा ने बैठक कर टोला स्तर पर सम्पर्क अभियान चलाने का लिया निर्णय

परसा (सारण) : सोमवार को परसा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक अमनौर विधानसभा के परसा प्रखण्ड अंतर्गत पचरुखी ग्राम पंचायत मे की गई ।किसानमोर्चा अध्यक्ष अरविंद सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित बैठक मंडल अध्यक्ष तुफान कुमार सिंह के अध्यक्षता एंव बलिराम तिवारी विधानसभा प्रभारी, राकेश सिहं प्रदेश कार्यकरणी सदस्य एंव चंदन पाण्डेय विधानसभा विस्तारक के नेतृत्व मे कार्यक्रम किया गया। बैठक मे अगामी कार्यक्रम पार्टी के आहुत महासम्पर्क अभियान को टोला स्तर पर सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। प्रवक्ता लालबाबु चौबे, युनुश अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चाध्यक्ष, ने अपना विचार रखा। कार्यक्रम मे ई0 कपिलेश्वर शर्मा ,रविश श्रीवास्तव, कमलेश राम , प्रशांत सिहं रिषु, गौरव सिंह छोटु मिडिया प्रभारी उपस्थित थे।