प्रधानमंत्री राहत कोष से सारण को अब तक मिला तीन करोड़ से अधिक की सहायता राशि : रूडी

छपरा: 04 जून, 2018:केंद्र सरकार द्वारा असाध्य रोगों से पीड़ित चिकित्सीय खर्च उठाने में असमर्थ लोगों के ईलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि सारण जिले को अब तक तीन करोड़ से भी अधिक दिया गया है। उक्त बातें सारण के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहीं । सांसद श्री रूडी द्वारा बताया गया है कि सारण के जरूरतमंद गरीब मरीजों की सहायता में स्थानीय सांसद ने अपनी तत्परता व गरीबों के प्रति सेवा भाव से हर व्यक्ति समृद्ध और स्वस्थ रहे, इसी सोच के साथ जनहित के कार्यों में सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद सह जल संसाधन संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष ने असाध्य रोगों से पीड़ित चिकित्सीय खर्च उठाने में असमर्थ लोगों के ईलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता पहुंचवाते रहते है। पीड़ित मरीजों की आर्थिक मदद के मामले में एक मिसाल कायम की है। सांसद के अनुशंसा पर सारण निर्वाचन क्षेत्र में प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ करते हुए जाति धर्म से उपर समाज के सभी वर्ग के लोगों को सहायता पहुंचवाई गई है। श्री रुडी ने कहा कि अपने संसदीय क्षेत्र में अब तक तीन करोड़ से अधिक की सहायता पीड़ितों के इलाज के लिए उपलब्ध करवाई है, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। दरअसल कैंसर, गंभीर ऑपरेशन, आंत की बीमारी, किडनी फेल, हार्ट अटैक, लीवर किडनी ट्रांसप्लांट आदि असाध्य रोगों से पीड़ित चिकित्सीय खर्च उठाने में असमर्थ लोगों के ईलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए संबद्ध सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज करवाने पर पैसा स्वीकृत होता है।
इस संदर्भ में श्री रुडी ने ये भी बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय मृत प्राय हो चुके प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष राजग की सरकार बनने के उपरान्त सक्रिय हुआ। स्वास्थ्य से संबंधित यह योजना माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच को मूर्तरूप प्रदान कर रहा है जो सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ साफ नियत, सही विकास को पूरी तरह चरितार्थ कर रहा है।




Recent Comments