समस्तीपुर: रोसड़ा को जिला बनाने की मांगो को लेकर युवाओं ने उठाया बीड़ा 
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

रोसड़ा
 रोसड़ा जिला बनाओ की मांग , युवाओं ने उठाया है बीड़ा , रोसरा जिला बनाओ समिति की एक बैठक स्थानीय राम लखन सिंह स्मृति पार्क में आयोजित की गई इस बैठक में क्षेत्र के युवाओं द्वारा रोसरा जिला बनाओ अभियान के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत किया गया हर एक वार्ड स्तर पर कमेटी बनाकर इस अभियान को और मजबूत किया जाए, युवाओं ने इस बैठक में कहा कि हमें हर घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राज्यपाल राष्ट्रपति के नाम से देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया , वही रोसड़ा को जिला बनाने की मांग के लिए 24 दिसम्बर को शहर में बाईक चलाकर संकल्प रैली निकालने का निर्णय लिया गया, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन मोहन कर रहे थे एवम संचालन अमलेन्दु झा कर रहे थे,वही इस बैठक को दीपम नायक, शुभम कुमार, पीयूष कुमार, मिश्रा विश्व बारूद, राम सुखित सहनी, रंजन कुमार ने भी संबोधन करते हुए रोसड़ा जिला बनाओ की मांग पर जोर दिया,