सारण:मैट्रिक परीक्षा फार्म में अवैध वसूली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जोरदार प्रदर्शन लाया रंग, सोनपुर में स्कूल प्रबंधन ने वापस किया अवैध वसूली गई राशि 

सोनपुर 
सोमवार को  मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने में स्कूलों द्वारा अवैध शुल्क वसूली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोनपुर के शिशु संघ उच्च विद्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।
सरकार द्वारा निर्धारित 830 एवं 855 रुपए के जगह छात्र-छात्राओं से 1060 रुपये वसूले जा रहे थे जिसका विरोध आज अभाविप के कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यकर्ताओं के आक्रोशपूर्ण विरोध को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने वहाँ मौजूद सभी छात्र-छात्राओं का अवैध वसूला गया पैसा वापस कर दिया एवं यह आश्वासन दिया कि सभी छात्र-छात्राओं को बुलाकर सभी का अतिरिक्त वसूला गया पैसा अविलंब वापस कर दिया जाएगा।

आन्दोलन में प्रमुख रूप से बिहार प्रान्त कार्यकारणी परिषद सदस्य आशुतोष कुमार रितेश, विकाश किशोर गौतम, नगर मंत्री यशवंत कुमार, सह मंत्री रणवीर कुमार, परमवीर गौतम, प्रशांत कुमार, केतन कुमार सिंह, आनन्द कुमार, अमन कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, नीतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।