समस्तीपुर का अभिषेक बना राज्य का नौवां टाॅपर, सिमुलतला विद्यालय का था छात्र

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
:विभूतिपुर मैट्रिक की परीक्षा में सूबे में नौवां स्थान लाने वाले अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड के जोगिया निवासी उसके पिता परमेश्वर शर्मा गुजरात के सूरत में बढ़ई का काम करते हैं जबकि मां गणिता देवी गृहिणी हैं। परीक्षा में सफलता पाने वाले अभिषेक ने बताया कि वह आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है।उसने बताया कि गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासोटोल से उसने प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। बाद में सत्र 13-14 में उसका चयन सिमुलतला में हुआ जहां से उसने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता पायी। उसकी सफलता पर पूरे गांव में हर्ष की लहर है। ग्रामीणों को जैसे अभिषेक के राज्य में नौंवा स्थान लाने की जानकारी मिली उसके घर पर शुभकामना देने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी।